तेलंगाना के मुख्यमंत्री व तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें भरोसा है कि विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता पर कायम रहेगी। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी शोभा राव ने चिंतमादका गांव में अपना वोट जाला जो सिद्धिपेट निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है जहां से उनके भतीजे और कैबिनेट मंत्री टी. हरीश राव फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।
चंद्रशेखर ने मीडिया से कहा, ‘लोग हमारे साथ हैं। एक्जिट पोल के आने के बाद शाम तक आपको पता चल जाएगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भारी मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘हैदराबाद में भी भारी मतदान हो रहा है। यहां तक कि बुजुर्ग भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में खड़े हैं।’ तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान में अब तक 23 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



