बाप नहीं जल्लाद! अपने तीनों बच्चों को जिंदा जलाया फिर जो किया.. सुनकर हिल जाएगा दिमाग

Summary :

Telengana Murder Case: देश और दुनिया में हर दिन कई घटनाएं घटती रहती हैं, जिनमें से कई ऐसी होती हैं जिन्हें सुनकर आप एक पल के लिए स्तब्ध रह जाते हैं। तेलांगाना के नगरकुरनूल से एक बेहद ही डरावनी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उनके शवों को चुपचाप जला दिया। इसके बाद उसने खुद की भी जान ले ली। Telengana Murder News Today इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा है कि यह घटना पारिवारिकी कलह से संबंधित है। अधिकारी ने आगे बताया, “प्रकाशम…

Telengana Murder Case: देश और दुनिया में हर दिन कई घटनाएं घटती रहती हैं, जिनमें से कई ऐसी होती हैं जिन्हें सुनकर आप एक पल के लिए स्तब्ध रह जाते हैं। तेलांगाना के नगरकुरनूल से एक बेहद ही डरावनी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उनके शवों को चुपचाप जला दिया। इसके बाद उसने खुद की भी जान ले ली।

Telengana Murder News Today

Telengana Murder Case
Telengana Murder Case

इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा है कि यह घटना पारिवारिकी कलह से संबंधित है। अधिकारी ने आगे बताया, “प्रकाशम जिले के पेडडबोयापल्ली गांव के एक खाद दुकानदार ने 30 अगस्त 2025 के आसपास अपनी पत्नी से झगड़ा किया। झगड़ा घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ था। परेशान हो कर, वह कथित तौर पर अपने तीन बच्चों को बेरहमी से मार दिया ,इसके बाद चुपचाप उनके शवों को जलाया भी। इसके बाद युवक खुद जहर खाया, जिससे उसकी मौत हो गई।”

Telengana Family Murder Case

Telengana Murder Case
Telengana Murder Case

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस को पता चला कि युवक हैदराबाद -श्रीशैलम राजमार्ग पर अपने बच्चों के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने रास्ते में अलग-अलग जगहों से बच्चों के जले हुए अवशेष बरामद किये, जिससे हर दुखद घटना के स्थापना की पुष्टि हुई।

पुलिस ने घटना को क्या बताया?

Telengana Murder Case
Telengana Murder Case

अधिकारियों को संदेह है कि पारिवारिक विवाद और भावनात्मक तनाव ने उस व्यक्ति को यह चौंकाने वाला कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। वेंकटेश्वरलू के भाई मल्लिकार्जुन राव द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर वेलडांडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस दुखद घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए शव परीक्षण, फोरेंसिक जांच और अन्य संबंधित जांच प्रक्रिया जारी है।

ALSO READ: मुंबई पुलिस को बम विस्फोट की धमकी, मचा हड़कंप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।