Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट में जब भी फिटनेस की बात होती है तो सबसे पहला नाम विराट कोहली का ही लिया जाता है। कोहली ने न सिर्फ अपनी फिटनेस को लेकर नए आयाम स्थापित किए, बल्कि टीम इंडिया में फिटनेस कल्चर को बदलने का बड़ा श्रेय भी उन्हीं को जाता है। रवि शास्त्री के कोचिंग कार्यकाल में कोहली ने साफ कर दिया था कि टीम इंडिया में जगह पक्की करने के लिए यो-यो टेस्ट (Yo-Yo Test) पास करना अनिवार्य होगा। इसी फैसले ने भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस का स्तर पूरी तरह बदल दिया। युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी फिटनेस टेस्ट पास करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी थी। कोहली ने खुद इस टेस्ट में 19 का स्कोर किया था, जिसे लंबे समय तक बेंचमार्क माना जाता रहा। लेकिन क्या आप जानते हैं, भारतीय क्रिकेट में ऐसे चार खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्होंने कोहली से ज्यादा स्कोर कर अपनी फिटनेस का लोहा मनवाया है।
1. मनीष पांडे – 19.2
भारतीय क्रिकेट के सबसे फिट खिलाड़ियों में गिने जाने वाले मनीष पांडे का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। अपनी तेज दौड़ और रनिंग बिटवीन द विकेट्स के लिए मशहूर मनीष ने यो-यो टेस्ट में 19.2 का स्कोर किया था। यह स्कोर कोहली के बेस्ट (19) से 0.2 ज्यादा था।
2. मयंक डागर – 19.3
हिमाचल प्रदेश के क्रिकेटर मयंक डागर ने घरेलू क्रिकेट में सभी को चौंकाते हुए 19.3 का स्कोर किया था। उनका यह प्रदर्शन उस दौर में काफी सुर्खियों में रहा क्योंकि इस स्कोर ने उन्हें कोहली और मनीष पांडे दोनों से आगे खड़ा कर दिया था।
3. अहमद बंदे – 19.4
जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर अहमद बंदे ने 2018 में यो-यो टेस्ट में 19.4 का स्कोर बनाया था। यह स्कोर करीब पांच साल तक भारतीय खिलाड़ियों के बीच सबसे ऊंचा माना गया। उस वक्त उनकी फिटनेस को लेकर पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया था।
4. मयंक अग्रवाल – 21.1
भारतीय क्रिकेट में फिटनेस का सबसे बड़ा रिकॉर्ड 2023 में बना। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और आरसीबी के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल ने यो-यो टेस्ट में 21.1 का ऐतिहासिक स्कोर दर्ज किया। यह सिर्फ भारतीय क्रिकेट ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल फिटनेस स्तर पर भी शानदार उपलब्धि मानी गई। अग्रवाल का यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट में फिटनेस को नई ऊंचाई देने वाला साबित हुआ।
Also Read: T20WC 2026 खेलने Retirement से वापिस आया New Zealand का दिग्गज खिलाड़ी


Download Android App
Download iOS App







