मध्यप्रदेश के जबलपुर में मां-बेटी का डबल मर्डर सामने आया है। बरेला थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 से लापता मां बेटी की हत्या करने के बाद दोनों के शवों को काशी महगवां के पास कैनाल के किनारे झाड़ियों के बीच जमीन में दफन कर दिया गया था। मंगलवार 5 अक्टूबर को पुलिस अधिकारी एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खुदाई कर मां बेटी के शवों को बाहर निकालवाने में जुटे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाली मां बबली झारिया (40) और उसकी बेटी निशा झारिया (15) बीते कुछ दिनों से लापता थीं, थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज था और पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को दोनों के शव काशी महगवां क्षेत्र में कैनाल के किनारे झाड़ियों के नीचे दबे होने की सूचना मिली, इस आधार पर पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से खुदाई की तो दोनों के शव बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार जो दो शव बरामद किए गए हैं, वह बबली झारिया और उसकी बेटी निशा झारिया के ही पहली नजर में प्रतीत हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे दोनों की हत्या प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर की गई हो। दोनों की नृशंस तरीके से हत्या की गई है।जबलपुर के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने संवाददाताओं को बताया है कि यह मामला सामने आया है और उसकी जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



