बस चलाते वक़्त ड्राइवर को आया हार्ट अटैक
जबलपुर में बस ड्राइवर द्वारा बस को सही तरीक़े से चलाया जा रहा था जिसके बाद ड्राइवर को बस चलाते वक़्त हार्ट अटैक आ गया और बस अनियंत्रित हो गई।ड्राइवर ने अपनी सूझ-बूझ से बस की स्पीड को धीमा कर दिया लेकिन फिर भी बस 1 ऑटो से जा टकरायी,ऑटो से टकराने के बाद बस रेड लाइट पर खड़े बाइक सवारों से जा टकरायी।
CCTV कैमरे में क़ैद हुई पूरी घटना
बस ड्राइवर को हार्ट अटैक आ जाने की वजह से बस ऑटो से टकराने के बाद रेड लाइट पर खड़ी बाइक सवारों से टकरा गई और ये पूरी घटना CCTV कैमरे में क़ैद हो गई।जिसका वीडियो भी सामने आया है।जिसे देखकर सभी हैरान रह गए हैं कि ड्राइविंग के वक़्त हार्ट अटैक आना बड़े हादसे को न्यौता दे सकता था। इस हादसे के बाद मौक़े पर अफ़रा तफ़री का माहौल पैदा हो गया।
इलाज के दौरान हुई ड्राइवर की मौत
जैसे ही बस का एक्सीडेंट हुआ तो मौक़े पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया बस चलाते वक़्त जिस ड्राइवर को हार्ट अटैक आया,अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जिसके चलते उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे में घायल हुए छह लोग
CCTV कैमरे में क़ैद हुई घटना में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि बस ने ऑटो को टक्कर मारी है।जिसके बाद बस लोगों से भी टकरा गई।इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं।जिनका इलाज अस्पताल में जारी है वहीं पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।
बड़ा हादसा होने से टला
बहरहाल ये तो साफ़ हुआ कि बस को चलाते वक़्त हार्ट अटैक आना कितना गंभीर साबित हो सकता था,हालाँकि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं,पर ड्राइवर की मौत हो गई है लेकिन बड़ा हादसा होते होते टल गया है।


Download Android App
Download iOS App



