फिल्म “द केरला स्टोरी” की टीम ने आज यहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक , सीएम शिवराज चौहान ने टीम को अंगवस्त्रम भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थीं।
शिवराज चौहान और श्रीमती चौहान ने आज देर शाम ड्राइव इन सिनेमा में द केरला स्टोरी फिल्म देखी। फिल्म देखने के लिए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



