विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सर्विस लेन बनाने के दिए निर्देश

Summary :

बहादराबाद हाईवे से टोल प्लाजा स्थित राधिका एनक्लेव और आसपास की कॉलोनियों तक सर्विस लेन नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विधायक रवि बहादुर से परेशानी दूर करने की मांग की है।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): बहादराबाद हाईवे से टोल प्लाजा स्थित राधिका एनक्लेव और आसपास की कॉलोनियों तक सर्विस लेन नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विधायक रवि बहादुर से परेशानी दूर करने की मांग की है। विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सर्विस लेन बनाने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि सर्विस लेन नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। राधिका एनक्लेव और आसपास के लगभग 1200 की आबादी है। क्षेत्र के लोग सिडकुल बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में काम के लिए जाते हैं। उन्हें वापसी में हाईवे पार करके टोल प्लाजा का चक्कर काटकर कॉलोनी में आना पड़ता है। कुछ लोग दुपहिया से हाईवे पर गलत दिशा में कॉलोनी तक जाते है जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पूर्व में दुर्घटनाएं भी हुई हैं। इससे बचने के लिए 500 मीटर लंबी सर्विस लेन बनानी आवश्यक है। इस अवसर पर बांगला के प्रधान नीरज चौहान, राष्ट्रीय राजमार्ग के अतुल शर्मा, अजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। 

Ujjwal Jain