रतलाम पुलिस के हत्थे चढ़ा ऐसा चोर जो ट्रेनों में चोरी कर टिकटोक पर मनाता था उसका जश्न। चोर के इस अजीबोगरीब तरीके से पुलिस भी दंग रह गई। ये चोर ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर टिकटॉक ऐप के जरिए जश्न का वीडियो करता था अपलोड। आरोपी के नाम की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। बिहार के मधुबनी के रहने वाले मुकेश को रतलाम जीआरपी ने गाजियाबाद स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ़ कर किसी भी स्टेशन पर उतर जाता था।
पुलिस के अनुसार चोर की एक खास आदत थी की वह चोरी के बाद करता था टिकटोक पर वीडियो अपलोड। मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित रतलाम एक व्यस्त स्टेशन है। जहां से हर रोज कई मुख्य ट्रेनें गुजरती हैं। यहां मुसाफिरों से लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों पर जीआरपी ने संज्ञान लेते हुए इन वारदातों का खुलासा करने की बहुत कोशिश की लेकिन पुलिस विफल रही। तंग आकर जीआरपी ने मुखबिरों का जाल बिछाया। तब जाकर एक मुखबिर की सूचना पर चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
रतलाम जीआरपी के अधिकारी केसी टंडन के अनुसार आरोपी से मिली जानकारी के बाद ट्रेनों में चोरी की कई गुत्थी को सुलझा लिया गया है। मुकेश खासतौर पर महिलाओं को अपना शिकार बनता था। पुलिस ने आरोपी से 8 मोबाइल, सोने की चेन, मंगलसूत्र और अन्य सामान मिलाकर करीब तीन लाख रुपए का सामान बरामद किया है।


Download Android App
Download iOS App



