दुमका में प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न बाजार में घुमाया, वीडियो वायरल

Summary :

दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ककनिया गांव में प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न अवस्था में पूरे बाजार में घुमाने तथा इस घटना का वीडियो बना कर उसे व्हाट्सएप पर वायरल करने जैसा मानवता को शर्मसार करने का वाकया सामने आया है।

दुमका (झारखण्ड) :  दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ककनिया गांव में प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न अवस्था में पूरे बाजार में घुमाने तथा इस घटना का वीडियो बना कर उसे व्हाट्सएप पर वायरल करने जैसा मानवता को शर्मसार करने का वाकया सामने आया है। 
पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने बृहस्पतिवार को बताया कि ककनिया गांव में बुधवार की रात पीड़िता की चचेरी बहन की शादी थी। 
परिवार के लोग जब शादी की रस्मों में मशगूल थे, इसी बीच गांव के लोगों ने गन्ने के खेत में एक युवक के साथ किशोरी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। युवकों ने प्रेमी जोड़े के साथ जमकर मारपीट की और दोनों के कपड़े फाड़ डाले। 
उन्होंने बताया कि युवकों ने इसी हाल में दोनों को साथ रखा। गुरुवार की सुबह लोगों ने उन दोनों को अर्धनग्न अवस्था में सरैयाहाट बाजार में घुमाते हुए थाना के सुपुर्द कर दिया। 
इस दौरान कुछ लोगों ने न केवल इनका वीडियो बनाया बल्कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उसे पोस्ट भी कर दिया। 
सरैयाहाट पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पॉक्सो एक्ट और भादंसं की धारा 376 (2एन) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 
पुलिस अधीक्षक रमेश ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है। ऐसा करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

Shera Rajput