पुणे : एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को वकील संजीव पुणलेकर को 23 जून तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।
अदालत ने यह आदेश उस समय दिया जब जांच एजेंसी ने कहा कि दक्षिणपंथी संगठन सनातन संस्था के गोवा मुख्यालय का अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की हत्या से संबंध होने की आशंका है।
सीबीआई ने कहा कि वह पुणलेकर द्वारा लिखित पत्र में जिस ‘सदगुरू’ का जिक्र है उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विशेष सीबीआई न्यायाधीश आर एम पांडेय ने पुणलेकर को जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



