लखनऊ : स्कूली बच्चों के बीच खादी को प्रोत्साहित करने के प्रयास में उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के कुछ जिलों में खादी की स्कूल वर्दी शुरू करने पर विचार कर रही है।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि खादी को प्रोत्साहित करने और बच्चों को इसके महत्व के बारे में समझाने के लिए राज्य सरकार ने प्राइमरी स्कूलों यानी पहली से पांचवी कक्षा तक के बच्चों के लिए खादी की वर्दी शुरू करने का फैसला किया है। इसे पायलट आधार पर शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह परियोजना राज्य के चार जिलों में एक ब्लॉक में शुरू की जाएगी। जुलाई से शुरू होने वाले सत्र से यह परियोजना प्रारंभ होगी। चार जिलों में बहराइच भी शामिल है। परिणाम मिलने पर इस परियोजना को राज्यभर में लागू किया जाएगा।
बालकों के लिए स्कूल वर्दी गहरे भूरे रंग की पैंट और गुलाबी शर्ट होगी जबकि बालिकाओं के लिए हरे रंग की स्कर्ट और गुलाबी टॉप होगा।


Download Android App
Download iOS App



