वॉशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान ने अमेरिका के ड्रोन को गिराकर ‘बड़ी गलती’ की है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप को बुधवार रात में दोबारा बृहस्पतिवार सुबह में इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन कैपिटोल हिल के नीति-निर्माताओं के साथ संपर्क में रहेगी।
ट्रंप ने यह टिप्पणी ट्विटर पर सुबह में की। अमेरिका और ईरान के अधिकारी ने इस घटना पर अलग-अलग बयान दिए हैं।
ईरान के रिवूल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि उन्होने ईरानी हवाई क्षेत्र में ड्रोन को मार गिराया। वहीं अमेरिकी सेना के इसे ‘बिना उकसावे का हमला’ करार देते हुए कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



