पटना : कपड़े तो रोज धुलने हैं, के आइडिया के साथ पटना में अपने आप में पहले प्रकार के प्रारंभ किए गए बिजनेष वाषिंग एक्सप्रेस ने तेजी से विस्तार करते हुए आज नार्थ पाटिलपुत्रा कॉलोनी के मंगलदीप लेन के प्रभात कुंज में कॉमर्षियल वर्कषॉप का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड जस्टिस श्रीमती मृदुला सिन्हा ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि गुणवत्ता के बूते वाशिंग एक्सप्रेस ने बहुत जल्दी अपनी मजबूत पहचान बना ली है। मालूम हो कि मात्र एक साल की अवधि में वाशिंग एक्सप्रेस की छह शाखाएं, एक कॉमर्षियल वर्क षॉप 40 से अधिक कर्मचारी, 23 कॉमर्षियल टाइअप और करीब 15000 संतुष्ट ग्राहक हैं।
प्रबंध निदेषक राहुल कालरा के मन में हमेषा से एक ऐसा कारोबार स्टार्ट करने और उसे तेजी से विस्तार देने की थी ऐसे में कपड़े तो रोज धुलने हैं का आइडिया उनके दिमाग में क्लिक कर गया जिसके फलस्वरूप 22 अक्टूबर 2017 को रौंडेला लाउंड्रामेट प्रा0 लि0 के एक यूनिट के रूप में वाशिंग एक्सप्रेस की शुरूआत एसकेपुरी में हुई जो 28 जनवरी 2018 से विधिवत कार्य करने लगी। अधिकतम सफाई और स्वच्छता का ध्यान, सिर्र्फ ओगेनिक केमिकल का उपयोग, वर्ल्ड क्लास लाउंड्री इक्विपमेन्ट, इंडस्ट्री के एक्सपर्ट की सेवा, 24 घंटे टर्न एराउंड टाइम, आपके दरवाजे तक डिलीवरी की सेवा और किफायती दर ने ग्राहकों का ध्यान बहुत तेजी से खींचा है। प्रबंध निदेषक राहुल कालरा कहते हैं कि होटल मौर्या के साथ वाशिंग एक्सप्रेस का बिजनेस टाइ-अप हुआ है और हमें आषा है कि जल्दी ही और भी शहर के होटल उंची गुणवत्ता और किफायती दर के कारण उनसे जुड़ेंगे।


Download Android App
Download iOS App



