पुलवामा हमला : दिल्ली में कैंडल मार्च का आयोजन 

Summary :

नयी दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के परिवार के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया गेट और जंतर-मंतर पर समाज के

नयी दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के परिवार के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया गेट और जंतर-मंतर पर समाज के अलग-अलग तबकों के सैकड़ों लोग जमा हुए और कैंडल मार्च निकाला। रविवार को तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहने के कारण पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। छात्रों, कॉरपोरेट कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने दो स्थानों पर इकट्ठा होकर मांग की कि पुलवामा हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को ‘मुहंतोड़ जवाब’ दिया जाए।

भाजपा सांसद उदित राज ने इंडिया गेट पर एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया और कहा कि शहीदों की कुर्बानी ज़ाया नहीं जानी चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना चाहिए। पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने कहा, ‘‘ प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। विशेष तैनाती की गई थी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है। पर्याप्त संख्या में पीसीआर वैन और पराक्रम वैन तैनात की गई हैं। प्रदर्शन स्थलों पर रक्त दान शिविरों भी लगाए गए थे।’’ नयी दिल्ली महानगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने भी मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में एक शोक सभा का आयोजन किया गया था जहां लोगों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Desk Team