पश्चिम बंगाल सरकार ने विधानसभा में CAA के विरोध में प्रस्ताव पेश किया

Summary :

पश्चिम बंगाल सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विधानसभा में सोमवार को एक प्रस्ताव पेश किया।

पश्चिम बंगाल सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विधानसभा में सोमवार को एक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से सीएए को रद्द करने और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के क्रियान्वयन एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के अद्यतन की योजनाओं को निरस्त करने की अपील की गई है। 
खबरों के मुताबिक, राज्य के संसदीय कार्य मंत्री पार्था चटर्जी ने सदन में दोपहर करीब दो बजे यह प्रस्ताव पेश किया। तीन राज्य केरल, राजस्थान और पंजाब नये नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पहले ही पारित कर चुके हैं। 

सुप्रीम कोर्ट का NPR की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र को जारी किया नोटिस

यह कानून राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच तकरार का नया मुद्दा बन कर उभरा है। एक ओर जहां तृणमूल कांग्रेस इस विवादित कानून का पूरी ताकत के साथ विरोध कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा इसे लागू करने पर जोर दे रही है। 

Desk Team