दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने कहा कि एक युवक ने कथित तौर पर फर्जी कॉल करके कहा कि दो यात्री ट्रेनों में बम रखे गए हैं।
एससीआर ने कहा कि 19 वर्षीय एक युवक ने पुलिस को फोन किया और कहा कि विशाखापत्तनम-मुंबई एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-मुंबई एक्सप्रेस में बम हैं। एससीआर ने कहा कि तुरंत तेलंगाना के काजीपेट और यहां चेरलापल्ली में ट्रेनों को रोक दिया गया।
19 वर्षीय एक युवक ने किया पुलिस को फर्जी कॉल
एससीआर के एक अधिकारी ने बताया कि जांच की गई तो कॉल फर्जी निकली। इसके बाद ट्रेनों को परिचालन फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई।
एससीआर की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यहां अधिकारियों की एक टीम ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों के साथ मिलकर फोन करने वाले का पता लगाया और उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बहादुरपल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञप्ति के अनुसार युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने पुलिस की प्रतिक्रिया देखने के लिए फोन किया था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसे कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



