रांची: मंगलवार को राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने सीएम हेमंत सोरेन को बजट की प्रति सौंपी, जिसके बाद सदन में वित्त मंत्री ने बजट पेश किया।
सीएम सोरेन ने बजट की तारीफ करते हुए इस बजट को किसानों, गरीबों और बेरोजगार युवाओं का बजट बताया। साथ ही सीएम सोरेन के कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन को केंद्र में रखकर हम नए झारखंड की नींव रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



