पटना: गेल ‘पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी’ के दृष्टिकोण के साथ बेहतर पर्यावरण एवं स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ उर्जा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं।
इसी प्रयास में गेल (इण्डिया) लिमिटेड ने देशवासियों को नैचुरल गैस तथा अन्य स्वच्छ एवं हरित विकल्पों के उपयोग द्वारा हरित परिवहन के बारे में जागरुक बनाने के लिए अपनी ऑनलाइन पहल की शुरूआत की है। यह पहल नागरिकों को बेहतर पर्यावरण के लिए हरित विकल्प अपनाने हेतु प्रोत्साहित करेगी।
इस पहल के तहत ऑटो एक्स्पो 2020 में प्रतिज्ञा ली गई, जहां गेल ने हरित ईंधन के विकल्प के रूप में नैचुरल गैस को बढ़ावा देने के लिए हिस्सा लिया था।
यह पहल भारत सरकार के प्राकृतिक गैस आधारित अर्थव्यवस्था के अनुरूप है, जो बेहतर पर्यावरण, बेहतर जीवनशैली एवं सुविधाजनक परिवहन को समर्थन देता है। इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए पेट्रोलियम एवं नैचुरल गैस मंत्रालय, देश की उर्जा में नैचुरल गैस की हिस्सेदारी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।
गेल इंडिया लि. ज़्यादा से ज़्यादा शहरों में नैचुरल गैस पाईपलाइन एवं शहरी गैस वितरण नेटवर्क बिछाकर देश में नैचुरल गैस के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जो न केवल बड़े पैमाने पर लोगों को लाभान्वित करेगी बल्कि हरित परिवहन के लिए अहम भूमिका निभाएगी।


Download Android App
Download iOS App



