कोरोना वायरस का कहर अब IPL पर भी पड़ रहा है। 29 मार्च से IPL का 13वां सीजन शुरू होना है। बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा की बैठक होगी और IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है और वहीं कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बेंगलुरु में IPL मैचों को आयोजित करने से इनकार कर दिया है।
बेंगलुरु में स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का होम ग्राउंड भी है। कर्नाटक सरकार ने मोदी सरकार को खत भी लिखा है। बता दें कि हाल ही में बेंगलुरु में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।
कोरोना संकट – महाराष्ट्र के मंत्री के IPL स्थगित करने के बयान पर गांगुली ने दिया ये जवाब
पिछले कुछ दिनों से IPL को लेकर काफी घमासान मचा हुआ है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को IPL को पोस्टपोंड करने को कहा उसी के बाद सौरव गांगुली ने जवाब दिया के IPL अपने वक़्त पर ही होगा ।
मुंबई में 29 मार्च से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टी 20 क्रिकेट मैच से आईपीएल की शुरुआत होगी ।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा ,”हमेशा बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने (संक्रामक रोगों) का खतरा रहता है। इस तरह के आयोजन हमेशा बाद में हो सकते हैं। इसलिए IPL को स्थगित करने की चर्चा चल रही है।” महाराष्ट्र में अभी तक कोई पुष्टि कोरोनोवायरस संक्रमण के मामले की रिपोर्ट नहीं की गई।


Download Android App
Download iOS App



