मध्यप्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 21 सितंबर से होगा शुरू, बजट समेत कई विधेयक हो सकते हैं पारित

Summary :

मध्यप्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 21 सितंबर से शुरु होगा। विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।

मध्यप्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 21 सितंबर से शुरु होगा। विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने बताया कि सत्र के दौरान सदन की तीन बैठकें 21 से 23 सितंबर के बीच होंगी।
सदन का सत्र 20 जुलाई से होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया। इससे पहले विधानसभा का सत्र 24 मार्च को आयोजित किया गया था।
उस सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में अपना बहुमत साबित किया था। कांग्रेस के 22 विधायकों के बागी होकर विधायक पद से त्यागपत्र देने से कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आकर गिर गयी थी और उसके बाद 23 मार्च को चौहान ने राज्य में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

Desk Team