दुबई से लौटे तीन सोना तस्करों को चेन्नई एयरपोर्ट पर से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों अपने मलाशय में सोने के बंडल भर कर तस्करी करने के फिराक में थे। इसकी जानकारी सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को दी।
चेन्नई अंतरराष्टीय हवाई अड्डा के सीमा शुल्क आयुक्त ने यहां जारी एक बयान में कहा कि तीनों यात्रियों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा मीरासा मारायकेयार, शौबर अली अयनजई और शेख अब्दुल्ला हबीब अब्दुल्ला के रूप में हुई, जो शनिवार को दुबई से दो अलग-अलग फ्लाइट से चेन्नई उतरे थे। पूछताछ के दौरान तीनों ने कबूला के उसने अपने मलाशय में सोने के बंडल रखा है।
तीनों की जब जांच हुई तो मारायकेयार और अयनजई के मलाशय से दो-दो बंडल सोना, वहीं अब्दुल्ला के पास से तीन बंडल पाया गया। सोने के 5 टुकड़े ट्राउजर पैंट की जेब से बरामद किए गए। तस्करों के पास से कुल 1.62 किग्रा सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 83.7 लाख रुपये है। सोने को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



