पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को कोरोना वायरस से 3,185 और लोग संक्रमित पाए गए तथा 60 और लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 2,47,425 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 4,781 पहुंच गई है। बुलेटिन के मुताबिक, 2,946 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। अस्पताल से छुट्टी देने की दर 87.67 पहुंच गई है। राज्य में 27,723 संक्रमित इलाज करा रहे हैं।बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 43,618 नमूनों की जांच की गई है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 59,92,532 तक पहुंच गया है और 94,503 लोगों इस खतरनाक वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 49,41,627 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



