महाराष्ट्र के नासिक जिले में बेमौसम बारिश और आंधी के दौरान बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग मारे गये। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बारिश से जुड़ी घटनाओं में यहां बीते चार दिनों में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को बेमौसम बारिश के दौरान सतना, डिनडोरी और देवला तहसील में क्रमश: 71 वर्षीय एक महिला, 32 वर्षीय एक व्यक्ति और मंदिर के एक पुजारी की मौत हो गई।
एक सूत्र ने बताया कि घटना में नौ पशु भी मारे गये। उन्होंने बताया कि मालेगांव, सतना, सिन्नार, निफाद और नासिक तहसीलों में बारिश के कारण 21 घरों को नुकसान पहुंचा।क्लेक्टर कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराएगा। पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व रविवार रात में बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



