चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 2019 की पहली तिमाही में 6.4 प्रतिशत रही है। यह उम्मीद से कुछ अधिक है। चीन की अर्थव्यवस्था कई तरह की अड़चनों का सामना कर रही है, इसके बावजूद वह अच्छी वृद्धि दर्ज कर पाई है। इसके अलावा चीन का लंबे समय से अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध भी चल रहा है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि पहली तिमाही की वृद्धि दर बीते साल की चौथी तिमाही के समान ही रही है। 2018 की चौथी तिमाही में भी चीन की वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रही थी। चीन की सरकार ने इस साल के लिए 6 से 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर का लक्ष्य तय किया है और पहली तिमाही का आंकड़ा इसी के अनुरूप है। पिछले साल चीन की आर्थिक वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रही थी।


Download Android App
Download iOS App


