सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी विचारों के खिलाफ खड़े होने का समय : CM विजयन

Summary :

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि अब समय है कि विश्व में ‘‘वर्तमान संकट का समाधान निकालने के लिए हम सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी विचारधाराओं के खिलाफ एकजुट हो कर खड़े हों’’ और शांति तथा समृद्धि सुनिश्चित करें।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को समाज सुधारक एवं धार्मिक नेता श्री नारायण गुरू की 167वीं जयंती के अवसर पर कहा कि अब समय है कि विश्व में ‘‘वर्तमान संकट का समाधान निकालने के लिए हम सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी विचारधाराओं के खिलाफ एकजुट हो कर खड़े हों’’ और शांति तथा समृद्धि सुनिश्चित करें।
 पोस्ट में विजयन ने लिखा, ‘‘यह समय भाईचारा और समानता को कमजोर करने वाली सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी विचारधाराओं से उत्पन्न चुनौतियों से उबरने के लिए एकजुट होने का है। तभी वर्तमान संकट का समाधान हो सकता है और शांति एवं समृद्धि से भरी नयी दुनिया स्थापित हो सकती हे।’’
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में समाज की भलाई के लिए जाति और धर्म के ऊपर मानवता को रखने के श्री नारायण गुरू के संदेशों को पहले से भी ज्यादा समझने और उनका अनुसरण करने की जरूरत है।केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संदेश में कहा, ‘‘श्री नारायण गुरू की 167वीं जयंती पर मेरा उन्हें सादर प्रणाम। ऐसे विश्व गुरू के सिद्धांतों पर अडिग रहकर हम अपने विचारों, कथनों और कर्मों में शुद्धता लाएं।’’

Desk Team