Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Summary :

देशभर में इस समय बागेश्वर धाम के संत बाबा धीरेंद्र शास्त्री खूब चर्चा में बने हुए है।सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा वायरल हो रहे है।बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री मन की बात जान लेने का दावा करते हैं।

देशभर में इस समय बागेश्वर धाम के संत बाबा धीरेंद्र शास्त्री खूब चर्चा में बने हुए है।सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा वायरल हो रहे है।बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री मन की बात जान लेने का दावा करते हैं।इसके साथ ही श्याम मानव ने उन्हें चैलेंज  कर दिया था।  
अब इस मामले में धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव को धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इसके बाद नागपुर पुलिस ने उस जगह की सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां वे ठहरे हुए हैं।  
धीरेंद्र शास्त्री उनके सामने अपनी सिद्धियां करके दिखाएं
दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर में  स्थित बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री मन की बात जान लेने का दावा करते हैं। इसी महीने वह नागपुर में ‘श्रीराम चरित्र कथा’ करने गए थे।लेकिन यहां उन्हें अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने खुला चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री उनके सामने अपनी सिद्धियां करके दिखाएं। और कहा कि अगर वे ऐसा कर देंगे तो शास्त्री को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
शंकराचार्य ने कहा…… 
इसके साथ ही शंकराचार्य ने कहा कि अभी जोशीमठ में जमीन धंस रही है। मकानों में दरारें आ रही हैं।उनका मठ में भी दरारें आ गई हैं।धीरेंद्र शास्त्री को चाहिए कि कुछ चमत्कार इधर भी दिखाएं। उन्होंने कहा कि जो चमत्कार हो रहे हैं, वह अगर जनता के लिए हों तो वह जय-जयकार करेंगे। यदि ऐसा नहीं है तो वह इसे छलावा ही कह सकते हैं।

Desk Team