पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी टीएमसी के विधायक मदन मित्रा ने एक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। बीजेपी द्वारा कोलकाता में पिछले हफ्ते बुलाए गए नबन्ना अभियान के दौरान हुए उपद्रव पर टीएमसी विधायक ने कहा कि वे इस हिंसा को बम फेंककर शांत करा देते। उनके इस बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि बोरिया-बिस्तरा बांधकर बाहर भेज दूंगा। हमारे भी हाथ हैं।
टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने कहा, ”बैठक में किसी ने कहा कि नबन्ना अभियान के दौरान बीजेपी ने कैसे गुंडागर्दी की? मैंने जवाब में कहा, हां उन्होंने किया। मदन मित्रा के मुताबिक, बीजेपी ऐसा इसलिए कर पाई, क्योंकि पुलिस को उन्हें पीटने का आदेश नहीं दिया गया था। हम अब बैठक कर रहे हैं।
बड़ी खबर! मध्य प्रदेश में PSC के लिए बढ़ाई गई आयु सीमा, मिलेगी तीन साल की छूट
उन्होंने कहा, हम देख सकते थे कि वहां एक हजार से ज्यादा महिलाएं थीं। हम हम एक बाइक पर दो लड़कों को भेज सकते थे, जो चार बम फेंकते और हिंसा खत्म हो जाती। मदन मित्रा के इस बयान पर दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा, मैंने वह डायलॉग बहुत सुना है। सीधे खड़े नहीं हो सकते। वह फिर क्या धमकी देंगे?
उन्होंने कहा, हमारे भी हाथ हैं। 13 तारीख के नबान्न अभियान से हम समझ गये हैं। पुलिस ने सभी गुंडों को लगा दिया था। अब समझ लीजिए बंगाल का मिजाज बदल गया है। लोगों ने जिम्मेदारी दी है। लोग कान पकड़कर नीचे खींच लेंगे, क्योंकि लोग अब तृणमूल को समझ चुके है।


Download Android App
Download iOS App



