करण जौहर के फेमस
चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार
करण की गेस्ट बनकर 3 फैब्युलस लेडीज
यानि गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे आ रही हैं। ये तीनों ही एक दूसरे की काफी
अच्छी दोस्त है और उनकी बेटियां भी बेस्ट फ्रेंड्स हैं। ऐसे में इस बार कॉफी विद
करण का नया एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है जिसकी एक झलक करण जौहर ने फैंस के
साथ साझा की है। जिसमें गौरी अपनी बेटी सुहाना के लिए डेटिंग टिप्स देती दिख रही
हैं।
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपने शो कॉफी विद करण सीजन 7 के लेटेस्ट एपिसोड का
एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। शो के प्रोमो में करण सहित ये चारों फ्रेंड्स
बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी करण काफी मजेदार सवाल पूछते
नजर आ रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में करण शाहरुख खान की वाइफ गौरी से पूछते हैं, वह अपनी बेटी सुहाना को एक क्या डेटिंग अडवाइज देती हैं?
करण के इस सवाल पर गौरी खान जवाब देती हैं, एक वक्त पर कभी भी दो
लड़कों को डेट मत करना? किंग
खान की वाइफ के मुंह से ये बात सुनते ही करण जौहर अजीब का रिएक्शन देते हुए हंसने
लगते है वहीं महीप भी गौरी की बात से एग्री होती नजर आती हैं। वहीं प्रोमों में
आगे शो के होस्ट अपनी गेस्ट गौरी से पूछते हैं, अपनी और शाहरुख की लव
स्टोरी को उनकी कौन सी फिल्म का टाइटल देना चाहेंगी? गौरी जवाब देती हैं, दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे क्योंकि उनकी शादी भी आसान नहीं थी।
सवाल-जवाब के बाद करण अपनी तीनों मेहमानों से सिलेब्रिटी को कॉल करने को बोलते
हैं। इस पर गौरी तुंरत अपने पति शाहरुख खान को फोन मिलाती है। गौरी के फोन मिलाते
ही करण बोलते हैं, अगर शाहरुख फोन
उठा लेंगे तो गौरी को 6 पॉइंट्स मिल जाएंगे। तभी शाहरुख अपनी वाइफ का कॉल उठा लेते
हैं और शाहरुख करण को हाय बोलते हैं।
बता दें कि प्रोमो वीडियो को अबतक काफी सारे लोग लाइक कर चुके हैं और वीडियो
के कमेंट सेक्शन में लोगों ने कई कमेंट्स भी किए हैं। हालांकि ज्यादातर लोग किंग
खान की वाइफ गौरी को कॉफी विज करण में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं कई लोग
शाहरुख वाला सेग्मेंट देखने का इंतजार भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि ये
एपिसोड अब तक का बेस्ट एपिसोड होने वाला है।


Download Android App
Download iOS App








