दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर सियासत खत्म होने का नाम ही नहीं है। इस मामले को लेकर बीजेपी भी लगातार डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को घेर रही है। सिसोदिया पर तो पहले से ही ईडी का शिकंजा कसा हुआ है और अब मामले में आप पार्टी के नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक को ईडी ने शराब घोटाला मामले में समन जारी किया है।
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर ईडी की कार्यवाही पर सवाल खड़े कर दिए।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शराब घोटाला मामले में एमसीडी नेता दुर्गेश पाठक का क्या लेना देना है। इनका टार्गेट शराब नीति नहीं बल्कि एमसीडी चुनाव है।
आज ED ने “आप” के MCD के चुनाव इंचार्ज दुर्गेश पाठक को समन किया है। दिल्ली सरकार की शराब नीति से हमारे MCD चुनाव इंचार्ज का क्या लेना देना? इनका टार्गेट शराब नीति है या MCD चुनाव?
— Manish Sisodia (@msisodia) September 19, 2022
शराब घोटाला मामले में ईडी ने कई जगह छापेमारी की और इस मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया गया। शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने उनसे घंटों तक पूछताछ की थी, और उनके घर से सीबीआई ने सीक्रेट डॉक्यूमेंट बरामद किये थे। जिस समय से ईडी ने मनीष सिसोदिया समेत कई जगहों पर छापेमारी की, उसी समय से ईडी ने दुर्गेश पाठक का फोन जब्त कर लिया था।


Download Android App
Download iOS App



