पैसा लेकर सदन में सवाल पूछने के मामले में TMC सांसद महुआ मोहित्रा की मुश्किलें बढ़ी

Summary :

संसद में पूछे जाने वाले प्रश्नो पर अक्सर सियासत गरमा जाती है , लेकिन कभी – कभी सांसद सभा की मर्यादा से परे भी प्रश्न कर सियासत को नया रंग दे देते है। जो राजनीतिक लोगो को अपने विपक्षी दल को घरेने में सहायक होता है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मार्च 2022 में टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा लोक सभा में किए गए प्रश्न को एक्स पर साझा करते हुए सांसद पर कई सवाल किए।   I hv learnt from news reports that this Parliamentary Question was likely asked by a MP at the behest of a Data…

संसद में पूछे जाने वाले प्रश्नो पर अक्सर सियासत गरमा जाती है , लेकिन कभी – कभी सांसद सभा की मर्यादा से परे भी प्रश्न कर सियासत को नया रंग दे देते है। जो राजनीतिक लोगो को अपने विपक्षी दल को घरेने में सहायक होता है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मार्च 2022 में टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा लोक सभा में किए गए प्रश्न को एक्स पर साझा करते हुए सांसद पर कई सवाल किए।

 

यह सच है तो यह वाकई चौंकाने वाला और शर्मनाक

केंद्रीय मंत्री ने कहा मुझे न्यूज़ रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह संसदीय प्रश्न संभवतः एक डेटा सेंटर कंपनी के इशारे पर एक सांसद द्वारा पूछा गया था। चंद्रशेखर ने मोइत्रा पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए आगे कहा, अगर यह सच है तो यह वाकई चौंकाने वाला और शर्मनाक है। यह सच है कि यह कंपनी डेटा स्थानीयकरण के लिए सक्रिय और आक्रामक तरीके से पैरवी कर रही थी।

डेटा स्थानीयकरण की आवश्यकता को डेटा उल्लंघनों से जोड़ना

संसद में पूछे गए सवाल में इस्तेमाल की गई भाषा (डेटा स्थानीयकरण की आवश्यकता को डेटा उल्लंघनों से जोड़ना), उस भाषा से बहुत मिलती-जुलती है, जिसका इस्तेमाल उस कंपनी के प्रमुख ने मुझसे मुलाकात के दौरान किया था। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, मुझे इस बारे में पूरे तथ्य या पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं है। लेकिन, अगर यह सच है तो यह एक भयानक उपहास और पीक्यू (संसद में प्रश्न पूछने) का दुरुपयोग है।

Desk Team