टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने पति निखिल जैन संग रिश्तों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा बयान दिया है। नुसरत जहां ने कहा कि निखिल जैन संग उनकी शादी वैध नहीं है, क्योंकि उनकी शादी तुर्की के कानून के मुताबिक हुई है। वहीं उन्होंने पति पर उनके बैंक अकाउंट्स के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।
टीएमसी सांसद ने बुधवार को अपने बयान में कहा, उनकी और निखिल जैन की शादी तुर्की के कानून के हिसाब से हुई थी, जो भारतीय कानून के अनुसार वैध नहीं है। यह शादी अंतर-धार्मिक है, इसलिए इसे स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मान्यता की आवश्यकता है, जो नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि कानून के आधार पर यह शादी मान्य नहीं है बल्कि एक रिश्ता या ‘लिव-इन-रिलेशनशिप है। ऐसे में तलाक लेने का सवाल ही नहीं उठता। नुसरत जहां ने ये भी कहा कि उनके पति ने उनके खाते से बिना जानकारी के पैसे निकाले हैं। वो रात के किसी भी समय गैर-कानूनी रूप से मेरे बैंक अकाउंट्स से पैसे लेता है।
गौरतलब है कि नुसरत जहां बशीरहात से तृणमूल कांग्रेस की सांसद है। इस पूरे विवाद पर अभी तक उनके पति निखिल जैन का कोई बयान अभी तक नहीं आया है। नुसरत जहां ने कारोबारी निखिल जैन से जून 2019 में तुर्की में जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।


Download Android App
Download iOS App



