तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर रविवार को केंद्र पर निशाना साधा और भाजपा पर पार्टी के 2014 के चुनावी घोषणापत्र में आश्वासन के बावजूद विधेयक पारित कराने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।
ओ ब्रायन ने इस मुद्दे पर राज्यसभा में अपने हालिया भाषण का एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया। टीएमसी सांसद ने कहा, “ संसद में जब महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया था, उसे आज 25 साल पूरे हो गए। 25 साल। विधेयक पारित नहीं हुआ। मोदी-शाह की भाजपा ने 2014 के अपने चुनावी घोषणा पत्र में इसका वादा किया था, लेकिन वे नाकाम रहे।” यह विधेयक संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की बात करता है।

ओ ब्रायन ने अपने भाषण के वीडियो में दावा किया कि दुनिया भर की विधायिकाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 25 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 13 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि संसद में भाजपा की महिला सांसदों की संख्या करीब 10-11 प्रतिशत है। टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में उनकी पार्टी की महिला सासंदों की संख्या करीब 40 फीसदी है।

Download Android App
Download iOS App