कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की लड़ाई का मजाक उड़ाते हुए रविवार को कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (एस) पेट्रोल को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के अंतर्गत लाने की कांग्रेस और भाजपा की कथित साजिश के खिलाफ लड़ेगी।
जनता दल (एस) के दूसरे नंबर के नेता ने कई ट्वीट कर कहा कि केन्द्र सरकार लगातार पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।
कुमारस्वामी ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘हमने पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की साजिश के खिलाफ लड़ने का रुख अपनाया है। इसके खिलाफ हम संघर्ष करेंगे ।’’
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार यह कह रही है कि पेट्रोल की कीमतों में कमी लाने के लिए उसे जीएसटी के दायरे में लाना ही होगा। वहीं कांग्रेस का भी यही मानना है कि पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाकर इसकी कीमतों में कमी की जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



