त्योहारों का सीजन शुरु हो गया है। लेकिन देश कई राज्यों में अभी भी मानसून की बारिश का दौर जारी है। इसी को देखते हुए, दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई है। आज यानी रविवार को दिल्ली के कई हिस्से जलमग्न हो सकते है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और उत्तर भारत समेत देश के पांच राज्यों में भारी बारिश के साथ ही येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो- तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग ने दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। एमआईडी के मुताबिक, 9 अक्टूबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया।आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी मुंबई ने बताया कि
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलगे तीन से चार दिनों के लिए मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और कोंकण के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आईएमडी मुंबई ने बताया कि “ज्यादातर पूरे महाराष्ट्र के लिए, गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और कोंकण के कुछ जगहों पर अगले तीन- चार दिनों में बारिश होने की संभावना है।कई जगहों पर बारिश की वजह से हाल इतना ज्यादा बुरा है कि लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



