तोगड़िया के सहयोगी ने की मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल

Summary :

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए एक वीडियो में प्रमुख हिंदुत्व कार्यकर्ता प्रवीण तोगड़िया के दक्षिणपंथी संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) से जुड़े एक नेता को कथित तौर पर मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है।

अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कि गयी आपत्तिजनक टिप्पणी 
वायरल वीडियो में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार को रानिप इलाके में करीब दो हफ्ते पहले आयोजित एएचपी के ‘त्रिशूल दीक्षा’ (त्रिशूल वितरण) कार्यक्रम के दौरान तोगड़िया की मौजूदगी में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। इस मामले पर प्रतिक्रिया जानने के लिये तोगड़िया से संपर्क नहीं हो पाया।एएचपी के एक स्थानीय नेता ने बताया कि आयोजन के दौरान युवाओं के बीच करीब 5,000 त्रिशूल बांटे गए। कार्यक्रम में कुमार के संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । कुमार को भीड़ को संबोधित करते हुए यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि तोगड़िया इस सदी में ही ”काशी और मथुरा” में शिलान्यास समारोह करेंगे। तोगड़िया ने 2018 में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से नाता तोड़कर एएचपी का गठन किया था। तेजतर्रार हिंदुत्व नेता ने अप्रैल 2018 में विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था, जब उनके उम्मीदवार राघव रेड्डी विहिप अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हार गए थे।
 
Desk Team