हरिद्वार/हल्द्वानी : पर्यटन सीजन में उत्तराखंड राज्य रोजाना हांफ रहा है। क्या हरिद्वार, नैनीताल, मसूरी और चारधाम यात्रा हर रूट पर जाम से यात्री बेहाल हैं। दो दिन बाद होने वाले गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के पर्व के साथ ही वीकेंड की भारी भीड़ से रविवार को हरिद्वार फिर हांफने लगा। हाईवे पर स्थिति यह थी कि सुबह सात बजे से ही भारी तादाद में वाहन आ जाने के कारण उत्तरी हरिद्वार से लेकर ज्वालापुर तक जाम लगना शुरू हो गया था।
पुलिस की कवायद के चलने वाहन धीरे धीरे रंगते हुए गुजरे। दोपहर तक भी जाम की स्थित ऐसी ही बनी रही। भीड़ का भारी दबाव देखते हुए पुलिस ने नया डायवर्जन प्लान लागू कर दिया। इसके तहत बैरागी केंप में पार्किंग शुरू कर दी गई, जिससे बड़ी तादाद में वाहनों को शहर से सटी पार्किंग में लाया गया।
पुल जटवाड़ा ज्वालापुर से लेकर उत्तरी हरिद्वार तक कई स्थानों पर छोटे-छोटे खाली स्थानों पर भी वाहनों को पार्क कराया गया। इस बार भी एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी यातायात व्यवस्था संभालने में नाकाम ही दिख रहे हैं, उनके हाईवे पर रहने से जाम में कोई कमी नजर नहीं आई। बहरहाल कल मंगलवार को होने वाले गंगादशहरा स्नान उनके लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा।


Download Android App
Download iOS App



