बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी का जिम वीडियो हुआ वायरल, देखकर टाइगर श्रॉफ के भी छूट जायेंगे पसीने

Summary :

इन दिनों दिशा वेटलिफ्टिंग पर काफी ध्यान दे रही है और उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे भी दिशा भरी भरकम वेट उठाती नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी एक बार फिर सुर्ख़ियों मैं है और इस बार उनके एक जिम वीडियो वायरल हो रहा है। दिशा अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती है और खुद को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए रोजाना कई घंटे जिम में भी बिताती है। 
इन दिनों दिशा वेटलिफ्टिंग पर काफी ध्यान दे रही है और उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे भी दिशा भरी भरकम वेट उठाती नजर आ रही है। इस वीडियो में दिशा 140 पाउंड यानी करीब 63 किलोग्राम का वजन उठा रही है। 
दिशा पटानी इससे पहले भी कई जिम वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर चुकी है। जिस हिसाब से दिशा जिम में मेहनत कर रही है उसे देखकर तो उनके बॉयफ्रेंड और फिटनेस किंग टाइगर श्रॉफ भी पसीने छूट जाएंगे। 
आपको बता दें दिशा पटानी जितनी मेहनत जिम में कर रही है उतना ही एक्टिंग में भी उनका फोकस है और हाल ही में उनकी फिल्म भारत रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में दिशा ने राधा का किरदार निभाया है और उनकी अदाकारी की खूब तारीफ भी हुई है। 
फिल्म भारत में अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली दिशा अब फिटनेस क्वीन बनकर उभर रही है।  दिशा ने अपने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है , “140 पाउंड (70-70 पाउंड दोनों तरफ), 110 पाउंड (55 पाउंड दोनों तरफ) “, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और आप मेरी मेहनत देख सकते है। 
अपने कैप्शन में दिशा ने बताया है की 63 किलोग्राम के साथ 4 रैप  और  50 किलोग्राम वजन के साथ वो 10 रैप लगा रही है। दिशा का ये शक्ति प्रदर्शन उनके फैंस को बेहद पसंद आया तो कुछ ही समय में इस वीडियो पर करीब 5 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके है। 
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘एम.एस धोनी’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली दिशा पटानी फिल्म भारत के बाद अब आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म ‘मलंग’ की शूटिंग कर रही है। 
देखिये दिशा पटानी का वायरल वीडियो :

Ujjwal Jain