मुंबई सहित आसपास के इलाकों में रातभर भारी बारिश के बाद पटरियों पर पानी भरने से मंगलवार सुबह मुम्बई और उपनगर में कुछ मार्गों पर लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित करनी पड़ी। भारी बारिश ने सड़क यातायात को भी प्रभावित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुम्बई के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर ने बताया कि पश्चिमी उपनगरों में सांताक्रूज वेधशाला सोमवार रात से 254 मिमी और दक्षिणी मुम्बई के कोलाबा वेधशाला में इस दौरान 220 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मध्य रेलवे के प्रमुख जनसम्पर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने ट्वीट किया, ‘‘ भारी बारिश से वडाला और परेल उपनगर में जलभराव की वजह से प्रमुख लाइन और हार्बर लाइन पर कुछ सेवाएं निलंबित करनी पड़ीं। हालांकि वाशी तथा पनवेल के बीच और ठाणे तथा कल्याण से आगे शटल सेवाएं जारी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ स्टेशनों के बीच कोई उपनगर ट्रेन नहीं चली। डीएन मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।’’
World Corona : विश्व में महामारी का कहर बरकरार, संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 81 लाख के पार
पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी लाइन में दादर और प्रभादेवी के बीच पटरियों पर पानी का स्तर 220 मिमी तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि इस सेक्शन पर सभी लाइनें प्रभावित हैं। दादर में ट्रेनों की आवाजाही बंद हैं लेकिन बांद्रा और धनाऊ रोड के बीच उपनगरीय सेवाएं जारी हैं।’’ मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए महाराष्ट्र के मुम्बई के कुछ हिस्सों, ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।


Download Android App
Download iOS App



