train accident : गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे

Summary :

विशाखापत्तनम से सिकंदराबाद जा रही गोदावरी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि, आज (बुधवार) सुबह तेलंगाना के बीबीनगर से घाटकेसर के बीच ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गई।

विशाखापत्तनम से सिकंदराबाद जा रही गोदावरी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि, आज (बुधवार) सुबह तेलंगाना के बीबीनगर से घाटकेसर के बीच ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गई। जानकारी के अनुसार, इस घटाना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
बीबीनगर के पास पटरी से उतरी थी 
दक्षिण मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे आज तेलंगाना के बीबीनगर के पास पटरी से उतर गए, किसी के घायल होने या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है
दक्षिण मध्य रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 12727 (विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद) गोदावरी एक्सप्रेस की बोगी न. एस 1 से एस 4, जीएस, एसएलआर पटरी से उतरे। फिलहाल कोई हताहत या चोट की जानकारी नहीं है। पटरी से उतरे डिब्बों को अलग कर यात्रियों को सावधानी से बाहर निकाला गया। रेलवे ने एक हेल्पलाइन नंबर: 040 27786666 भी जारी किया है।

Desk Team