तमिलनाडु में तिरुनेलवेली के पास चलती ट्रेन में ब्रेक शू में रगड़ लगने से पहियों के पास रविवार को मामूली आग लग गई। इस आग को ट्रेन रोककर बुझा दिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि विशेष ट्रेन दक्षिणी तमिलनाडु में नागरकोविल से चेन्नई जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने एक कोच से आग और धुआं निकालता देखा तथा शोर मचाया।
उन्होंने बताया कि गार्ड ने भी धुआं निकलता देख लिया था और उसने ट्रेन को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए।
अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ी को रोका गया और पाया गया कि आग एक पहिये के आसपास लगी है और यह ब्रेक शू में रगड़ की वजह से लगी है।
उन्होंने बताया कि इंजन में मौजूद अग्निशामक से आग को बुझा दिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



