महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मी के भी वायरस की चपेट में आने की खबर लगातार सामने आ रही है। कोरोना से महाराष्ट्र में अनेक पुलिसकर्मी संक्रमित हैं जबकि अनेक की अब तक मौत हो चुकी है। इस बीच महाराष्ट्र पुलिस के 1206 कर्मी कोरोना संक्रमित हैं और 11 की मृत्यु हो चुकी है।
महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार बल के कुल 1206 कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 11 की मृत्यु हो चुकी है। संक्रमण प्रभावित में बल के कुल कर्मियों में 125 अधिकारी और 1081 पुलिसकर्मी हैं। राज्य में वर्तमान में बल के 912 मामले सक्रिय हैं जिसमें 90 अधिकारी और 822 सिपाही हैं। कोरोना से बल के 283 कर्मी ठीक हो चुके हैं जिसमें 34 अधिकारी और 249 सिपाही हैं।
कांग्रेस का दावा- 20 लाख करोड़ का नहीं केवल 3.22 लाख करोड़ रूपये का है PM मोदी का आर्थिक पैकेज
पुलिस के अनुसार 11 की मौत हो चुकी है,जिसमें एक अधिकारी और दस सिपाही हैं। सभी मृतक पुरुष कर्मी हैं। राज्य पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के उल्लंघन के 1,09,394 मामले दर्ज किये हैं। मुंबई को छोड़कर क्वारंटीन उल्लंघन के 676 मामले हैं। पुलिस बल पर हमले के 236 मामले हैं और 812 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को राज्य में कोरोना के 1,606 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की आंकड़ा बढ़कर 30,706 तक पहुंच गया है। वहीं, 67 और रोगियों की मौत होने के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,135 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



