राज्यसभा उपचुनाव के लिए TMC ने गोवा के पूर्व CM लुईजिन्हो फालेयरो को बनाया उम्मीदवार

Summary :

टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उपाध्यक्ष लुईजिन्हो फालेयरो को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उपाध्यक्ष लुईजिन्हो फालेयरो को शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फालेयरो ने हाल ही में कांग्रेस का साथ छोड़ टीएमसी का दामन थामा था।
 टीएमसी ने अपने अधिकारी ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। टीएमसी ने लिखा कि, ”हम संसद के उच्च सदन के लिए लुईजिन्हो फालेयरो को नामित करते हुए बेहद प्रसन्न हैं। हमें विश्वास है कि राष्ट्र की सेवा करने के उनके प्रयासों की व्यापक रूप से सराहना की जाएगी!”


लुईजिन्हो फालेयरो के टीएमसी में शामिल होते ही उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 29 नवंबर को होना है। टीएमसी में शामिल होने के पीछे फालेयरो का मकसद बीजेपी और उसकी विभाजनकारी नीतियों, नफरत और प्रतिशोध की संस्कृति को हराना है। 

Desk Team