त्रिपुरा : अवैध रूप से भारत आए दस बांग्लादेशी गिरफ्तार

Summary :

पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये इन व्यक्तियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वे छह सात महीने पहले काम की तलाश में भारत में घुस आये थे।

त्रिपुरा में भारत बांग्लादेश सीमा के निकट एक गांव से दस बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है आपको बतादें कि यह सभी बांग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके से भारत में आ कर रह रहे थे। 
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना मिलने पर उन्होंने सीमा के नजदीक राजनगर गांव के मकान पर छापा मारकर दस बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये इन व्यक्तियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वे छह सात महीने पहले काम की तलाश में भारत में घुस आये थे।
गिरफ्तार व्यक्तियों में एक मोहम्मद मसूद राणा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद हमें यहां काम नहीं मिल पाया, इसलिए हम अपने देश वापस जाने का प्रयत्न कर रहे थे।’’
इस बीच सीमा सुरक्षाबल के त्रिपुरा सीमा के जन संपर्क अधिकारी ने दावा किया कि लॉकडाउन के दौरान तस्करी और घुसपैठ में बड़ी कमी आयी है।

Desk Team