गुजरात में लगभग 1,200 सीएनजी डीलरों ने बृहस्पतिवार को दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की और अपने पंपों के माध्यम से ऑटोमोटिव गैस की बिक्री पर मिलने वाले कमीशन में बढ़ोतरी की मांग की।
फेडरेशन ऑफ गुजरात पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से अपराह्न 1 बजे से 3 बजे के बीच हड़ताल का आह्वान किया गया था।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद ठक्कर ने कहा, ‘‘हड़ताल शत-प्रतिशत सफल रही क्योंकि विरोध के तौर पर आज इन दो घंटों के दौरान करीब 1,200 सीएनजी पंपों ने वाहन मालिकों को गैस बेचना बंद कर दिया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में, पंप मालिकों को एक किलोग्राम सीएनजी की बिक्री पर 1.70 रुपये मिलते हैं। यह दर 2017 में तय की गई थी, जब सीएनजी की दर लगभग 48 रुपये प्रति किलोग्राम थी। आज, जब दर लगभग 70 रुपये है जबकि कमीशन की दर अभी भी वही है।’’


Download Android App
Download iOS App



