होली के दिन मुंबई के एक परिवार में पसरा मातम , गैस लीक होने से दो की मौत

Summary :

राजधानी मुंबई में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां गीजर का गैस लीक होने से एक नव विवाहित दंपति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना घाटकोपर के कुकरेजा टॉवर की है। होली का दिन था सभी खुशी मना रहे थे लेकिन इसी बीच एक हादसा हुआ औऱ होली को त्योहार मातम में बदल गया।

राजधानी मुंबई में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां गीजर का गैस लीक होने से एक नव विवाहित दंपति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना घाटकोपर के कुकरेजा टॉवर की है। होली का दिन था सभी खुशी मना रहे थे लेकिन इसी बीच एक हादसा हुआ औऱ होली को त्योहार मातम में बदल गया। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले की जांच की जा रही। 
दोनों शवों की हुई पहचान
पुलिस ने दोनों ही शवों की पहचान कर ली है। दोनों में से एक का नाम दीपक शाह है और दूसरे का नाम टीना शाह है। जानकारी के मुताबिक दंपति कुकरेजा टॉवर में किराए का फ्लैट लेकर रह रहे थे। होली के दिन दोपहर के बाद इनके एक रिश्तेदार जो इसी टॉवर में रहते हैं। वो मिलने के लिए आए।  लेकिन काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।  
 डुप्लीकेट चाबी से पुलिस ने फ्लैट खोला 
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट खुलवाया तो अंदर पति पत्नी दोनों अचेत पड़े थे। आनन फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। इस मामले को लेकर जब पड़ोसियों से पूछा  गया तो उन्होंने बताया की दंपति ने थोड़ी देर पहले ही सबके साथ होली खेली और नहाने के लिए अंदर गए। इस दौरान इन्होंने पानी गर्म करने के लिए गीजर चला दिया।  गीजर में से गैस की लीकेज होने लगी।  इसकी वजह से बाथरूम में ही दोनों इस गैस की चपेट में आ गए और दम घुटने से इनकी मौत हो गई। 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा 
हालांकी पुलिस का कहना है कि मामला गीजर गैस के लीकेज का है। लेकिन असली  कारणों की पड़ताल के लिए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच रिपोर्ट देखने के बाद इस संबंध में कुछ भी कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।  

Desk Team