कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या गुजरात में भी तेजी से बढ़ रही है। जिससे राज्ये में कोविड-19 के कारण शुक्रवार को एक बुजुर्ग समेत दो मरीजों की मौत हो गयी है। इसके साथ मृतकों की संख्या 19 पर पहुंच गई है। तो वही कोरोना से संक्रमितों की संख्या 198 हो गयी है और 26 मरीज ठीक हो चुके है।
प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि पिछले 12 घंटे के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। इनमें अहमदाबाद का 40 वर्षीय शख्स और गांधीनगर का 81 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद के मरीज को किडनी से संबंधित बीमारी थी जबकि गांधीनगर का बुजुर्ग विषाणु से संक्रमित एक व्यक्ति के करीबी संपर्क में आया था। वही देश में अबतक कोरोना संक्रमितों की संख्या 6412 तक पहुंच चुकी है, और 199 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश में पिछले 12 घंटे में संक्रमण के 547 और मौत के 30 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक 6412 मामलों में 5709 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 504 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।


Download Android App
Download iOS App



