तमिलनाडु में रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम में 65 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 80 किलोग्राम से अधिक मात्रा का यह गांजा तस्करी करके श्रीलंका ले जाया जाना था।

एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार ने रामेश्वरम द्वीप में गश्त तेज कर दी और वहां उन्होंने एक बगीचे में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि गांजा 39 बंडलों में था और उसका वजन 81 किलोग्राम था। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी फरार है और उसका अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोहों से संबंध होने का संदेह है।


Download Android App
Download iOS App



