पुणे : पुणे एयरपोर्ट से पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सलीम खान और नसीरुद्दीन खान के तौर पर हुई है। दोनों संदिग्ध फर्जी टिकट से इंडिगो के विमान से उड़ान भरने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों संदिग्ध पुणे से लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाले थे।
Highlight :
- पुणे एयरपोर्ट से दो संदिग्ध गिरफ्तार
- संदिग्ध फर्जी टिकट से इंडिगो के विमान से उड़ान भरने वाले थे
- उड़ान भरने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार
संदिग्धों से पूछताछ कर रही है पुलिस
पुलिस ने इन दोनों को कस्टडी में लिया है। पुलिस इन दोनों संदिग्ध से लगातार पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या इनका कनेक्शन किसी आतंकी संगठन से है। वहीं, पुलिस द्वारा सभी एंगल खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल, ये दोनों संदिग्ध फर्जी टिकट से पुणे से लखनऊ के लिए उड़ान क्यों भरने वाले थे, इसके पीछे उनकी क्या मंशा थी, अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
इससे पहले पुणे एयरपोर्ट से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था
बता दें कि इससे पहले पुणे एयरपोर्ट से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान उसके पास से पुलिस को कुछ बरामद नहीं हुआ। लेकिन, उसकी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस को उस पर शक हुआ। जब उससे पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि वह अपनी सीट के नीचे छुपाकर सोने के पेस्ट का एक पैकेट लाया था। बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये की थी। दुबई से बड़ी सावधानी से वह पेस्ट छिपाकर लाया था।
संदिग्धों की गतिविधि को देखते हुए CRPF के जवानों को हुआ शक
इसी तरह पुणे एयरपोर्ट पर एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। उसकी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उस पर सीआरपीएफ के जवानों को शक हुआ। जब जांच की गई तो उसके पास से विदेशी करेंसी मिली। पुलिस द्वारा विदेशी करंसी को जब्त कर लिया गया है। संदिग्ध के चेक इन बैग से करीब 57,500 रियाल विदेशी करेंसी मिली थी।


Download Android App
Download iOS App



