उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र पहुंचे। इस मौके पर सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य का मुखिया होने के नाते एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
वहां पर उनके पहुंचते ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम उद्धव ठाकरे और नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री पुणे में हो रहे पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की अगवानी करने के बाद ठाकरे मुम्बई रवाना हो गये।

बता दे कि उद्धव ठाकरे ने सीएम पद के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भी न्योता भेजा था लेकिन वह नहीं आ सके थे। पीएम मोदी और शिवसेना प्रमुख व सीएम उद्धव ठाकरे की यह मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल में ही शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन किया और प्रदेश में सरकार बनाई।


Download Android App
Download iOS App



