पालघर में हुई दो साधुओं और उनके ड्राइवर की लिंचिंग मामले में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की। इस बातचीत की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ठाकरे ने दी। इस दौरान उन्होंने कहा, ये धर्म से जुड़ा मामला नहीं है, लेकिन जो भी सोशल मीडिया के जरिए मामले को भड़काने की कोशिश करेगा उसपर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना में कुछ भी सांप्रदायिक नहीं है। अगर कोई सोशल मीडिया के जरिए घटना को भड़काने की कोशिश करेगा उसपर सख्त एक्शन लिया जाएगा। हमने 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और इस मामले की जांच के लिए ADG सीआईडी क्राइम अतुलचंद्र कुलकर्णी को नियुक्त किया है।
उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जायेगा। इस मामले में अभी तक 100 से अधिक व्यक्तियों और 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पालघर में साधुओं की लिंचिंग पर अखाड़ा परिषद की चेतावनी, कहा-एक्शन नहीं हुआ तो महाराष्ट्र में करेंगे कूच
उल्लेखनीय है कि यह घटना 16 अप्रैल की रात हुई थी, जब भीड़ ने चोर होने के संदेह में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की ग्रामीणों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों में जूना अखाड़ा के दो संत भी शामिल हैं। इस घटना से देश का साधु संत समाज आक्रोश में है।


Download Android App
Download iOS App



